हरियाणा-बाबा रामदेव की भांजी की शादी की तैयारियां शुरू:राजस्थान का महल बुक, VVIP मेहमान पहुंचेंगे, हरिद्वार से आएगा खाना; संस्कृत में भी इनविटेशन

नारनौल5 मिनट पहलेलेखक: देवेंद्र यादव
  • कॉपी लिंक
योग गुरु बाबा रामदेव की भांजी मुदिता यश की शादी गुरुग्राम के कुशलवीर के साथ राजस्थान के अभयगढ़ दुर्ग में होगी। - Dainik Bhaskar
योग गुरु बाबा रामदेव की भांजी मुदिता यश की शादी गुरुग्राम के कुशलवीर के साथ राजस्थान के अभयगढ़ दुर्ग में होगी।

योग गुरु बाबा रामदेव की हरियाणा की रहने वाली भांजी मुदिता यश की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुदिता का रिश्ता गुरुग्राम के रहने वाले कुशल वीर से हुआ है। 17 अक्टूबर को दोनों की सगाई हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खटोटी गांव में हुई थी।

.

अब 28 नवंबर को शादी होगी, जिसके लिए राजस्थान के ऐतिहासिक अभयगढ़ दुर्ग को चुना गया है। यह महल हरियाणा की सीमा से सटी राजस्थान की पहाड़ियों में बना हुआ है। हरियाणा की सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

बता दें कि मुदिता यश गांव खटोटी निवासी डॉ. यशदेव शास्त्री और डॉ. ऋतम्भरा शास्त्री की पुत्री हैं। यशदेव शास्त्री स्वामी रामदेव के जीजा व कारोबारी सहयोगी हैं, जो तेल मिल, माइनिंग और पतंजलि से जुड़े कार्यों से जुड़े हैं।

मुदिता ने एमबीए (MBA) की पढ़ाई की है, वहीं कुशल वीर गुरुग्राम के रहने वाले डॉ. वीर सिंह और राजेश वीर के पुत्र हैं। वे बेंगलुरु की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। शादी समारोह के लिए राजस्थान और हरियाणा के अलावा देश की कई प्रमुख हस्तियों को न्योता भेजा गया है।

योग गुरु की भांजी की सगाई की कुछ तस्वीरें…

सगाई समारोह में हवन-यज्ञ करते मुदिता यश और कुशलवीर। इस दौरान बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
सगाई समारोह में हवन-यज्ञ करते मुदिता यश और कुशलवीर। इस दौरान बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
सगाई के दौरान मुदिता यश और कुशलवीर के लिए भव्य स्टेज बनाया गया था।
सगाई के दौरान मुदिता यश और कुशलवीर के लिए भव्य स्टेज बनाया गया था।
बेटी मुदिता का बनवारा निकालते उनके पिता डॉ. यशदेव शास्त्री और माता डॉ. ऋतम्भरा शास्त्री।
बेटी मुदिता का बनवारा निकालते उनके पिता डॉ. यशदेव शास्त्री और माता डॉ. ऋतम्भरा शास्त्री।

हरियाणा के खटोटी में हुई थी दोनों की सगाई

मुदिता और कुशलवीर की सगाई महेंद्रगढ़ जिले के खटोटी गांव में 17 अक्टूबर को हुई थी। इसमें योग गुरु स्वामी रामदेव के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के विधायक बाबा बालकनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं।

खेतड़ी का अभयगढ़ दुर्ग, जहां पर योग गुरु स्वामी रामदेव की भांजी की शादी होगी।
खेतड़ी का अभयगढ़ दुर्ग, जहां पर योग गुरु स्वामी रामदेव की भांजी की शादी होगी।

इस तरह चल रही शादी की तैयारियां…

  • तीन भाषाओं में छपवाया गया निमंत्रण पत्र: अब शादी समारोह को लेकर भी खास तैयारियां की जा रही हैं। शादी के निमंत्रण पत्र में वैदिक परंपराओं और संस्कारों का उल्लेख किया गया है। खास बात यह है कि तीन भाषा हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में भी निमंत्रण पत्र छपवाया गया है।
  • 27 नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम : निमंत्रण पत्र के अनुसार शादी से पहले 27 नवंबर को मांगलिक कार्यक्रम होंगे। इस दिन हरिद्रोद्वर्तनम (हल्दी) और महाराजनी संगीत सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 नवंबर को विवाह से संबंधित प्रमुख रस्में होंगी। इनमें भात, प्रीतिभोज, वरयात्रा स्वागत और पाणिग्रहण संस्कार शामिल हैं।
  • अभयगढ़ दुर्ग में ही संपन्न होंगे वैवाहिक कार्यक्रम : निमंत्रण पत्र के अुनसार 28 नवंबर को अभयगढ़ दुर्ग में विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मेहमानों के स्वागत और अन्य पारंपरिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है।

संस्कृत में भी छपवाया गया शादी का कार्ड

स्वदेशी भोजन रहेगा खास आकर्षण

इस शादी समारोह की खास बात यह होगी कि मेहमानों के लिए स्वदेशी भोजन पर विशेष जोर रहेगा। जानकारी के अनुसार शादी में हरिद्वार स्थित पतंजलि आश्रम से तैयार कराए गए स्वदेशी व्यंजन परोसे जाएंगे। आयोजन में भोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। इससे समारोह में आने वाले मेहमानों को अलग तरह का भोजन अनुभव मिलने की उम्मीद है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links