समस्याओं व लंबित मांगों पर की चर्चा

बड़वानी52 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता | बड़वानी/सेंधवा

.

मप्र संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर बिजली कंपनियों में कार्यरत नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं व लंबित मांगों पर चर्चा की।

इस संबंध में नौ सूत्रीय मांग-पत्र भी सौंपा गया। प्रदेश संगठन मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की ऊर्जा विभाग के सचिव विशेष गढ़पाले के साथ दोपहर 3 से और प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह के साथ शाम 7 बजे से बैठक हुई। दोनों बैठकें वल्लभ भवन, भोपाल में हुई।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी व रामकृष्ण द्विवेदी, ट्रांसमिशन कंपनी शाखा अध्यक्ष शशिशेखर श्रीवास्तव, भोपाल क्षेत्रीय शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी और उपाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी शामिल रहे। बैठक में मप्र की विद्युत कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व लंबित मांगों पर चर्चा हुई। संगठन ने नौ सूत्रीय मांग-पत्र के माध्यम से कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links