कैदियों की जगह दूसरे लोगों को अस्पताल भेजा:सेंट्रल जेल मामले में हाईकोर्ट ने सहायक जेल अधीक्षक की दलील को झूठा माना, तत्कालीन जेल डॉक्टर को नोटिस भेजा

ग्वालियर37 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

​ग्वालियर सेंट्रल जेल से बंदियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने जेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।

.

बुधवार को सुनवाई के दौरान सहायक जेल अधीक्षक नरेंद्र कटारे के जवाब को अदालत ने पूरी तरह असत्य बताते हुए खारिज कर दिया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि कटारे पर्दे के पीछे उस जिम्मेदार अधिकारी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके इशारे पर राजवीर और प्रदीप को जेल में ही रखा गया और उनकी जगह दूसरे लोगों को अस्पताल भेज दिया गया।

मामले में पूर्व जेल चिकित्सक डॉ. आशिक अली को शोकॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

राजवीर की सर्जरी के लिए एम्स भेजने की थी सलाह

मामले की शुरुआत तब हुई, जब जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) के चिकित्सकों ने बंदी राजवीर की सर्जरी एम्स में कराने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उसे एम्स नहीं भेजा गया। मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर अदालत ने उप जेलर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।

पिछली सुनवाई में उप जेलर अपने साथ एक प्रहरी को भी लेकर पहुंचे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने उप जेलर के एक दिन के मानदेय में कटौती कर वह राशि प्रहरी को देने का आदेश दिया था।

जिम्मेदारी से बचने की कोशिश पर नाराजगी

बुधवार को सुनवाई के दौरान जेल के उप अधीक्षक रामगोपाल पाल और सहायक जेल अधीक्षक नरेंद्र कटारे अदालत में मौजूद रहे। कटारे ने अपने जवाब में कहा कि उनकी भूमिका केवल सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र भेजने तक सीमित थी। बंदियों को अस्पताल रवाना करने की जिम्मेदारी चिकित्सक और जेल अधीक्षक की थी।

हालांकि, युगलपीठ ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कटारे के जवाब को असत्य बताते हुए कहा कि इसके जरिए वास्तविक जिम्मेदार अधिकारी को बचाने की कोशिश की जा रही है। कोर्ट ने पूर्व जेल चिकित्सक डॉ. आशिक अली को शोकॉज नोटिस जारी कर मामले में उनका स्पष्टीकरण मांगा है। प्रकरण में अगली सुनवाई गुरुवार, 26 नवंबर को होगी।

​दस्तावेजों से सामने आया चिकित्सक का नाम, खंडवा में तैनात डॉक्टर को तलब

अदालत में उप अधीक्षक रामगोपाल पाल ने जानकारी दी कि उस अवधि में जेल में डॉ. आशिक अली और डॉ. डीके सागर की तैनाती थी। रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि जुड़े कागजातों पर डॉ. आशिक अली के दस्तखत दर्ज हैं।

वर्तमान में डॉ. आशिक अली खंडवा के जिला चिकित्सालय में कार्यरत हैं, वहीं डॉ. डीके सागर ग्वालियर के बिरला नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल डिस्पेंसरी में सेवाएं दे रहे हैं।

​हाईकोर्ट ने डॉ. आशिक अली को नोटिस भेजकर यह जवाब मांगा है कि आखिर किन कारणों से राजवीर और प्रदीप को अस्पताल रवाना नहीं किया गया। ​इसके साथ ही उप अधीक्षक रामगोपाल पाल को आदेश दिया गया है कि वे जेल का वास्तविक रिकॉर्ड (मूल रजिस्टर) अदालत में प्रस्तुत करें, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिन बंदियों के लिए जाब्ता तलब किया गया था, वास्तव में उन्हीं को अस्पतालों में भेजा गया था या नहीं।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links