इंदौर के 3 बड़े रास्तों पर अब नहीं चलेंगे ई-रिक्शा:पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

इंदौर11 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर में प्रमुख मार्गों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर के तीन प्रमुख रास्तों पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

.

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शा के आवागमन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार को जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

प्रशासन के मुताबिक, इन मार्गों पर पहले से ही यातायात का दबाव अधिक रहता है। ई-रिक्शा की आवाजाही से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।

इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने इन मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव दिया था।

इन तीन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

  • पुराना एबी रोड: निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक।
  • एमजी रोड: पलासिया चौराहे से मृगनयनी चौराहे तक।
  • सुपर कॉरिडोर: पूरे सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक के बाद लिया गया फैसला

प्रतिबंध लगाने से पहले यातायात पुलिस अधिकारियों, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और ई-रिक्शा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। इसमें शहर के व्यस्त मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव और ई-रिक्शा संचालन से होने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई। इसके बाद तीनों मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने केंद्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 115 और मध्यप्रदेश मोटरयान नियम, 1994 के नियम 215 के तहत यह आदेश जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार प्रतिबंध में आंशिक या पूर्ण बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links