इंदौर में 16 टंकियों से कम दबाव में मिलेगा पानी:26 नवंबर को कई इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई

इंदौर12 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में पाइपलाइन लीकेज सुधार काम के चलते गुरुवार, 26 नवंबर को 16 पानी की टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाएंगी। इसके कारण इन टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित होने की संभावना है। नगर निगम के अनुसार, राजेंद्र नगर में आईपीएस स्कूल के पास

.

इन टंकियों पर रहेगा असर

इसका असर गुरुवार सुबह होने वाली जलप्रदाय व्यवस्था पर पड़ेगा। निगम के मुताबिक, अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा, नरवल, अगरबत्ती, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया, सुभाष चौक, सदर बाजार, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल और जय हिंद नगर की टंकियां कम क्षमता से भरी जा सकेंगी।

इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सामान्य दिनों की तुलना में कम मात्रा में पानी मिलने या जलप्रदाय प्रभावित होने की आशंका है। नगर निगम ने इन इलाकों के रहवासियों से अपील की है कि वे पहले से ही जरूरत के मुताबिक पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें। साथ ही पानी का उपयोग सावधानी और मितव्ययिता से करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links