- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- Raishen Police Line Missile Attack Mock Drill | Emergency Response
रायसेन पुलिस लाइन में हवाई हमले की मॉकड्रिल:बिल्डिंग में आग, ब्लैकआउट के बीच 8 लोग घायल, फायर ब्रिगेड-एंबुलेंस पहुंची
- कॉपी लिंक

रायसेन जिला पुलिस लाइन में बुधवार रात मिसाइल हमले की मॉकड्रिल हुई। इस दौरान एक बिल्डिंग में आग लगने और धमाकों की आवाज का दृश्य बनाया गया। आठ लोगों के घायल होने का अभ्यास किया गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाने का अभ्यास किया गया। पुलिस लाइन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग बुझाने की कार्रवाई भी की गई।
अभ्यास के दौरान पूरे शहर में ब्लैकआउट किया गया। प्रशासन ने बाद में साफ किया कि यह असली हमला नहीं, बल्कि युद्ध और हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की मॉकड्रिल थी।

मॉकड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसमें घायलों को बाहर निकालने, आग बुझाने और इलाके को खाली कराने का अभ्यास किया गया।
ब्लैकआउट के जरिए यह भी परखा गया कि आपात स्थिति में शहर की पहचान छिपाने की व्यवस्था कितनी कारगर है।
एडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में स्थानीय हालात के अनुसार मॉकड्रिल कराई जा रही हैं। इसका मकसद आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियों की तैयारी परखना है। उन्होंने कहा कि इससे किसी बड़ी घटना के समय लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाने और राहत देने में मदद मिलेगी।

मॉकड्रिल के दौरान मौके पर एसडीएम मनीष शर्मा, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट उमेश तिवारी, एसडीओपी आकांक्षा तलया, सीएमोचो डॉ दिनेश खत्री, तहसीलदार भरत सिंह, कंपनी कमांडर मयंक सेन,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


























