प्रतापनगर-बरौनी के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन:बढ़ती भीड़ व यात्रियों की मांग पर रेलवे ने चलाई, रतलाम व नागदा में भी रहेगा स्टॉपेज

6 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

पश्चिम रेलवे ने शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए प्रतापनगर से बरौनी के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विशेष किराये पर चलने वाली यह ट्रेन रतलाम मंडल होकर गुजरेगी।

.

ट्रेन नंबर 09159 प्रतापनगर-बरौनी स्पेशल बुधवार, 25 नवंबर को रात 11.50 बजे प्रतापनगर से रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार सुबह 6.50 बजे रतलाम पहुंचेगी।

7 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 7.48 बजे नागदा पहुंचेगी। 7.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन शुक्रवार रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी।

18 स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर रहेगा।

स्लीपर-जनरल कोच लगाए जाएंगे

रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) के कोच लगाए जाएंगे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links