- Hindi News
- Local
- Mp
- Tikamgarh
- Tikamgarh Crime | Criminal Ravi Yadav Attacks School Principal & Car Arson
युवक ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगाई, VIDEO:आरोपी ने पहले सरकारी स्कूल में प्राचार्य से की गाली-गलौज; आदतन अपराधी हिरासत में
- कॉपी लिंक

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में बुधवार दोपहर घर के दरवाजे पर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाते दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, आदतन अपराधी रवि यादव अपने एक साथी के साथ पहले दिगौड़ा-लिधौरा सड़क मार्ग पर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। यहां दोनों ने प्राचार्य कक्ष और स्कूल परिसर में घुसकर गाली-गलौज की। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा डाली।
देखें दो तस्वीरें…


गैराज में खड़ी कार को बनाया निशाना
इसके बाद दोनों ने दिगौड़ा के मेन मार्केट में गैराज में रखी आई-10 कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कार का नंबर UP-80 BJ-7416 है।
थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि अमित चौबे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कार उनके घर के दरवाजे पर खड़ी थी, जिसमें रवि यादव ने आग लगा दी।
दो अलग-अलग शिकायतों पर केस दर्ज
पुलिस ने अमित चौबे की रिपोर्ट पर रवि यादव निवासी टुडयन खिरक खरोई, थाना दिगौड़ा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(b), 326(g), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगौड़ा के प्राचार्य की शिकायत पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कस्बे के लोगों में आक्रोश है।
आरोपी हिरासत में, साथी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, रवि यादव के खिलाफ दिगौड़ा थाने सहित जिले के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि यादव को हिरासत में ले लिया गया है। उसके अज्ञात साथी की पहचान की जा रही है।






















