- Hindi News
- Local
- Punjab
- Arvind Kejriwal Ludhiana Visit | Sukhbir Badal Bathinda Meeting Punjab
LIVEपंजाब की चुनावी खबरें:सुखबीर के पूर्व राजनीतिक सलाहकार कांग्रेस में शामिल; परगट बोले- B टीम भागने वाली, A टीम मैदान में आई
जालंधर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह।
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सियासी माहौल गर्माया हुआ है। चुनाव की घोषणा नहीं हुई लेकिन सभी पार्टियां एक-दूसरे को सियासी तौर पर पटखनी देने की कोशिश में हैं।
.
नेताओं के आज के बड़े बयान
- धार्मिक कथाओं से चुनाव नहीं जीते जाते: पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- “चुनाव धार्मिक कथाएं करने से नहीं जीते जाते। उन्होंने पठानकोट में AAP नेता के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से कथा कराने को लेकर निशाना साधा।
- BJP ने जाखड़ को रंग लगाकर छोड़ा: कल, 24 नवंबर को दिल्ली में अकाली-भाजपा गठबंधन के वक्त सुनील जाखड़ की मंच पर स्थिति को लेकर AAP प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने तंज कसा कि जाखड़ को BJP ने रंग लगाकर छोड़ दिया।
- B टीम भागने वाली, A टीम सीधे मैदान में आई: पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने कहा- मौजूदा हालात में B टीम यानी AAP पंजाब से भागने वाली है तो अब अकाली दल से गठबंधन कर उनकी A टीम BJP सीधे मैदान में आ गई है।
- सुखबीर बादल को अपना DNA टेस्ट कराना चाहिए: वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा- सुखबीर बादल ने कहा था कि BJP में जाने वालों की DNA जांच होनी चाहिए। अब उन्हें खुद व पार्टी के हर मेंबर की DNA जांच करानी चाहिए। ये सत्ता के भूखे लोग हैं।
- पंजाब में गैंगस्टरवाद के लिए CM जिम्मेदार: लुधियाना से सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग ने बठिंडा में कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद के जिम्मेदार सीएम भगवंत मान है। हम इंसाफ मार्च के जरिए इस गूंगी-बहरी सरकार से सवाल करना चाहते हैं, क्योंकि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, वह मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा है।
- चन्नी के अकाल तख्त साहिब पर बयान से सुखबीर नाराज:कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमनामों को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सुखबीर सिंह बादल ने चन्नी को सिख विरोधी दंगों की याद दिलाई।
- गठबंधन को लेकर लोगों में उत्साह: BJP सांसद अशोक मित्तल ने कहा, “मैं पंजाब में लोगों के बीच गठवंधन को लेकर उत्साह देख रहा हूं। हर जगह एक जैसी भावना है।” अशोक मित्तल ने कहा कि लोग इस गठबंधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
राजनीतिक जॉइनिंग
- AAP उम्मीदवार रहे बंसल कांग्रेस में शामिल: बठिंडा शहरी सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके दीपक बंसल ने कांग्रेस जॉइन कर ली है।
- सुखबीर के पूर्व सलाहकार कांग्रेस में गए: सुखबीर बादल के पूर्व राजनीतिक सलाहकार परमजीत सिंह सिधवां के अलावा बीबी रूप कौर, CPI नेता पवनप्रीत सिंह, कोरवीर सिंह रंधावा कत्थूनंगल, कैप्टन आरएस पठानिया ने चंडीगढ़ में कांग्रेस जॉइन की।
आज के बड़े चुनावी इवेंट
- गठबंधन के बाद पहली बार अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल आज बठिंडा में व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंच गए हैं।
- अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना पहुंचेंगे। जहां वे गुरुग्राम की जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से भी मुलाकात करेंगे।
नीचे ब्लॉग में पढ़ें पंजाब में आज की चुनावी खबरें….






















