- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhalawar
- Unhel
- Kaytha Ujjain Samuhik Vivah Sammelan Invitation | Vishwakarma Samaj
सामूहिक विवाह सम्मेलन की पहली पत्रिका गणेश मंदिर में अर्पित:कायथा में 21 फरवरी 2027 को होगा आयोजन
- कॉपी लिंक

विश्वकर्मा गुजराती सुतार समाज मालवांचल के 55वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की पहली आमंत्रण पत्रिका उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान गणेश को अर्पित की गई। आयोजक मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश के चरणों में पत्रिका भेंट की।
मीडिया प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि सम्मेलन 21 फरवरी 2027, रविवार को ग्राम कायथा, जिला उज्जैन में होगा। आयोजन श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार समाज, जिला देवास (सह मालवांचल) के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका ध्येय वाक्य ‘सबका साथ - समाज का विकास’ है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान चिंतामन गणेश का पूजन किया और सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की।
सम्मेलन की तारीख तय होने और पहली पत्रिका अर्पित किए जाने के बाद मालवांचल और आसपास के जिलों के समाजजन तैयारियों में जुटे हैं।
इस दौरान सम्मेलन अध्यक्ष पूरणमल हज़ारिया, डॉ. रमेश कारपेंटर, जगदीश विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, मोहन लाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश कारपेंटर, जीवन लाल विश्वकर्मा, राजेंद्र शर्मा और राधेश्याम विश्वकर्मा मौजूद रहे।






















