- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Boxer Devendra Singh Solanki Represents India At IBA World Boxing Cup
कोटा के देवेंद्र वर्ल्ड-बॉक्सिंग कप में भारत के लिए खेलेंगे:तुर्की के इस्तांबुल में होगा आयोजन,121 देशों के बॉक्सर लेंगे हिस्सा
- कॉपी लिंक

कोटा के बॉक्सर देवेंद्र सिंह सोलंकी इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। देवेंद्र तुर्की के इस्तांबुल में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले IBA वर्ल्ड बॉक्सिंग प्रेसिडेंट कप में 50 किलोग्राम भारवर्ग में उतरेंगे। इस प्रतियोगित
पहले भी कर चुके भारत का प्रतिनिधित्व
बॉक्सिंग कोच और इंटरनेशनल बॉक्सिंग रेफरी महावीर सिंह हाड़ा ने बताया कि देवेंद्र ने प्रतियोगिता की तैयारी उनके नेतृत्व में कोटा के बॉक्सिंग क्लब में की है। देवेंद्र से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद है। इससे पहले भी वे दुबई में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कई नेशनल प्रतियोगिताओं में जीते गोल्ड मेडल
देवेंद्र एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर बॉक्सिंग में अपनी पहचान बनाई है। वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इनमें अंडर-23 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, ऑल इंडिया इंटर साई चैंपियनशिप, आरईसी नेशनल टैलेंट हंट बॉक्सिंग चैंपियनशिप, केसी कप एलीट मैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप और तेलंगाना नेशनल कप शामिल हैं।

प्रो बॉक्सिंग लीग में भी जीता गोल्ड
इसके अलावा देवेंद्र ने प्रो बॉक्सिंग लीग सीजन-1 और भोपाल बॉक्सिंग ट्रॉफी में भी गोल्ड मेडल जीता है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
तुर्की रवाना होने से पहले देवेंद्र को इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान, राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोलंकी, संजीव शर्मा, भाजपा नेता कुलदीप सिंह तलवार और अर्जुन सिंह गौड़ सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। अब देवेंद्र की नजर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने पर है।






















