श्रीगंगानगर में सड़क पर 12 साल से था अतिक्रमण:पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर, जस्सा सिंह मार्ग और बसंती चौक साफ

श्रीगंगानगर1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। जस्सा सिंह मार्ग पर बसंती चौक के आसपास सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह 5 बजे से बुलडोजर चलाया जा रहा है। करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने पिछले 12 साल से सड़क पर अ

.
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

सुबह 5 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

प्रशासनिक टीम बुधवार सुबह तड़के जस्सा सिंह मार्ग पर पहुंची और बसंती चौक के आसपास अतिक्रमण हटाना शुरू किया। सड़क पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए आधा दर्जन JCB मशीनें लगाई गई हैं।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ मलबे को भी मौके से हटाया जा रहा है, ताकि सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारू किया जा सके।

12 साल से सड़क पर अतिक्रमण, यातायात और हादसों की समस्या

जानकारी के अनुसार- करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने पिछले 12 साल से सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। इससे जस्सा सिंह मार्ग पर यातायात प्रभावित होता था और आए दिन सड़क हादसे होते रहते थे।

प्रशासन की कार्रवाई से बसंती चौक और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से बनी अतिक्रमण की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

भारी पुलिस जाब्ता तैनात

कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशन में की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने और मलबा साफ कराने में जुटी है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links