आगरा के DCP आदित्य का बदायूं ट्रांसफर:कानपुर से IPS शिवा सिंह आएंगी, पश्चिम जोन की संभालेंगी जिम्मेदारी

31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पश्चिम जोन के डीसीपी आदित्य को हटाकर बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह कानपुर कमिश्नरेट में तैनात 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवा सिंह को आगरा भेजा गया है।

.

आदित्य आगरा में डीसीपी पश्चिम जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह एडीसीपी सिटी और एसीपी हरीपर्वत के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। नए आदेश के बाद अब वह बदायूं में ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था संभालेंगे, जबकि शिवा सिंह आगरा में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन पदों पर रह चुके हैं आदित्य

2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य ने आगरा में डीसीपी पश्चिम जोन से पहले एडीसीपी सिटी और एसीपी हरीपर्वत के पद पर काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में काम किया। पश्चिम जोन में कई अहम मामलों को लेकर भी उनकी कार्यशैली चर्चा में रही।

बदायूं में संभालेंगे ग्रामीण पुलिस की जिम्मेदारी

तबादले के बाद आदित्य को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है। यहां उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर से आगरा आएंगे शिवा सिंह

आदित्य की जगह 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवा सिंह को आगरा भेजा गया है। वह अभी कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links