- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Fatehpur
- Ghazipur
- Ghazipur: Sri Rudra Mahayagya & Ram Katha At Gangadev Baba Mandir
गाजीपुर में 24नवंबर से श्री रुद्र महायज्ञ और राम कथा:श्री गंगादेव बाबा मंदिर में 2 दिसंबर तक चलेगा आयोजन
- कॉपी लिंक

फतेहपुर के गाजीपुर स्थित श्री गंगादेव बाबा मंदिर परिसर में 24 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक श्री रुद्र महायज्ञ और संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में
कार्यक्रम का शुभारंभ 24 नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश की धार्मिक रस्में पूरी की जाएंगी। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह और दोपहर में यज्ञ से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
वहीं, संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से हरि इच्छा तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों, आदर्शों और मर्यादा का श्रवण कराया जाएगा।
आयोजन का समापन 2 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके अगले दिन यानी 3 दिसंबर को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी लोगों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु महायज्ञ और श्रीराम कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















