- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Congo Writer Mobilika Nicholas Launches Sant Saurabh Book | Record Event
संत सौरभ’ का पुस्तक का कवर लोकार्पित:विश्व रिकॉर्ड अभियान के 77वें दिन जारी, कांगो के मोबिलिका निकोलस हैं लेखक
- कॉपी लिंक

विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत 77वें दिन 77वीं पुस्तक ‘मानवता की धड़कन : संत सौरभ’ का कवर लोकार्पित किया गया। पुस्तक के लेखक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के मोबिलिका निकोलस हैं।
यह कृति संत सौरभ के जीवन-दर्शन, मानवतावादी चिंतन और वैश्विक सद्भाव के संदेश पर आधारित है। पुस्तक में प्रेम, शांति, करुणा, सेवा और मानवीय एकता जैसे मूल्यों को प्रस्तुत किया गया है। इसमें मनुष्यता को जाति, धर्म, देश और राष्ट्रीयता की सीमाओं से परे बताते हुए परस्पर सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता के माध्यम से शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संदेश दिया गया है।
लेखक मोबिलिका निकोलस कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के दक्षिण किवु प्रांत के बुकावु में पर्यावरण ऑनलाइन (ईएनओ) के समन्वयक हैं। वे मानवीय सेवा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय हैं।
पुस्तक के माध्यम से संत सौरभ के मानवतावादी दर्शन को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया गया है। लगातार 77 दिनों में 77 पुस्तकों के कवर जारी किए जाने को साहित्यिक अभियान की उपलब्धि बताया गया है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत की ओर से किया जा रहा है।


























