- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 19 November 2026| Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
LIVEयूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में नकली दवाओं का कारोबार करने वाले 3 गिरफ्तार, पाउडर, भूसी मिलाकर बनाते थे ब्रांडेड दवाएं
- कॉपी लिंक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश तक फैले नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा हुआ है। एसटीएफ मेरठ यूनिट, एफएसडीए और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाई गई नकली दवाओ
एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी टाइफाइड, गले-फेफड़ों के संक्रमण, एसिडिटी, नसों के दर्द और मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं बना रहे थे। इन्हें तैयार करने में अलग-अलग पाउडर और भूसी का इस्तेमाल किया जा रहा था। ये दवाएं मिलावटी नहीं, बल्कि पूरी तरह नकली थीं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर के चिलकाना निवासी हसीन और वसीम तथा हिमाचल प्रदेश निवासी मोनू उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर…
बाराबंकी में DCM में पीछे से घुसी कार, दोनों में आग लगी; 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान

बाराबंकी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में पीछे से घुस गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। उसमें सवार पांच लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई।
हादसा रात करीब एक बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र में फतेह राइस मिल के सामने हुआ। कार अयोध्या से लखनऊ जा रही थी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पढ़िए पूरी खबर….
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















