- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram
- Gurugram National Conference | CM Nayab Saini Roadmap Local Governance
गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन आज:मुख्यमंत्री नायब सैनी भी होंगे शामिल; पंचायतों और नगर पालिकाओं को 'स्थानीय सरकार' बनाने की तैयारी
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान की मेजबानी में चल रहे राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री शिरकत कर रहे हैं। इस सम्मेलन में पंचायतों और नगर पालिकाओं को सशक्त बनाना तथा स्थानीय निकायों को वास्तविक अर्थों में 'स्थानीय सरकार' के रूप में विकसित करने पर मंथन किया जा रहा है।
आज सम्मेलन के समापन सत्र में देशभर से आए नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के साथ जमीनी स्तर पर प्रशासनिक सुधारों और वित्तीय आत्मनिर्भरता का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
इससे पहले सोमवार को सम्मेलन के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया था। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भारत-2047 के संकल्प को साकार करना है- मुख्यमंत्री
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को तभी साकार किया जा सकता है, जब देश का हर गांव और शहर का हर वार्ड आर्थिक और प्रशासनिक रूप से सशक्त बने। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की सोच स्थानीय निकायों को केवल सरकारी अनुदान पर निर्भर रखने के बजाय उन्हें अधिकार, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण के तीन मजबूत आधारों पर खड़ा करने की है।
सम्मेलन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, सफाई और बुनियादी ढांचे से जुड़ी आम जनता की सबसे पहली अपेक्षा सरपंच और पार्षद से होती है।

संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा और अधिकार
संविधान के 73वें और 74वें संशोधन ने इन संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा और अधिकार दिए हैं, लेकिन इन्हें पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने स्वयं के आय के स्रोत विकसित करने होंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार अन्य देशों में स्थानीय निकाय अपने संसाधनों से राजस्व जुटाकर विकास कार्यों को गति देते हैं।

अहम विषयों पर गहन विचार-विमर्श
आज सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने सफल मॉडल और अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान डिजिटल गवर्नेंस, संपत्ति कर सुधार, कचरा प्रबंधन से आय अर्जित करने और पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन जैसे अहम विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा।
हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राव नरवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी इस मंथन में शामिल हैं।
गुरुग्राम में चलती कार में लगी आग: बोनट से धुआं उठता देख ड्राइवर ने रोकी; 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान

गुरुग्राम में ₹75 हजार के लिए हुआ व्यापारी का मर्डर: पुलिस को गुमराह करने के लिए खोदा गड्ढा, 100 मीटर दूर दबाया शव
0:36फर्रुखनगर में मंत्री नरबीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं: अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश, मुख्य मार्गों पर लगेंगी पोल लाइटें
0:31यूपी के व्यापारी की हत्या कर शव गुरुग्राम में फेंका: 16 दिन पहले लापता हुआ, डेडबॉडी पॉलिथीन में लपेटकर डाला नमक; परिवार को पार्टनर पर शक
0:40






















