भोजपुर- अवैध संबंध का विरोध करने पर परिवार पर हमला:लव मैरिज के बाद दूसरे लड़के से बात करती थी महिला, प्रेमी को पति ने मारा था थप्पड़

आरा (भोजपुर)5 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव में बहू के अवैध संबंध का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। इस विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने एक ही परिवार पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।

.

हमले में बुजुर्ग दंपती, उनके तीन बेटे और एक बेटी समेत परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान हमलावरों ने बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए।

महिला के प्रेमी की ओर से किए गए हमले में परिवार के कुल 6 लोग घायल हुए हैं।
महिला के प्रेमी की ओर से किए गए हमले में परिवार के कुल 6 लोग घायल हुए हैं।

महिला के ससुर के सिर, हाथ में गंभीर चोट

महिला के ससुर के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी के पीठ, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों के सिर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में ये शामिल

घायलों में गजराजगंज गांव निवासी स्व. जग नारायण राम के 62 वर्षीय पुत्र नरेश राम, उनकी 60 वर्षीय पत्नी शारदा देवी, तीन बेटे 42 वर्षीय कमलेश राम, 26 वर्षीय मिथलेश कुमार और 25 वर्षीय विकास तथा 27 वर्षीय बेटी रिंकू देवी शामिल हैं।

घटना को लेकर घायल बुजुर्ग की बेटी रिंकू देवी ने बताया कि मेरे भाई मिथलेश राम और भाभी मीता देवी ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद भाभी गांव के ही एक युवक से फोन पर बातचीत करती थीं।

रिंकू ने बताया कि मिथलेश ने फोन पर अपने प्रेमी को मैसेज करते हुए और बातचीत करते हुए पकड़ लिया था।

रिंकू बोली- भाभी के प्रेमी को बुलाकर भइया ने थप्पड़ मारा था

रिंकू ने बताया कि भइया मिथिलेश ने तत्काल भाभी के प्रेमी जीतू नाम के लड़के को बुलाया था और उसे थप्पड़ मारा था। उन्होंने भाभी और जीतू को बातचीत न करने की चेतावनी भी दी थी।

रिंकू देवी का आरोप है कि इसी बात को लेकर जीतू ने अपने परिवार के सदस्यों और साथियों के साथ मिलकर मेरे घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सबसे पहले मेरे माता-पिता को लाठी-डंडे से पीटना शुरू किया। जब परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इधर, सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि बुजुर्ग दंपती को काफी गंभीर चोटें आई हैं। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन समेत अन्य जरूरी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links