बक्सर के चौसा में सामाजिक नाटक का मंचन शुरू:‘फेंक दो कलम, उठा लो बंदूक’ में शोषण और अन्याय की कहानी दिखाई

बक्सर3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बक्सर के चौसा नरबतपुर में छठ पूजा महोत्सव के तहत मंगलवार रात तीन दिवसीय नाटक मंचन शुरू हुआ। नवयुवक प्रहसन मंडल ने पहले दिन सामाजिक नाटक ‘फेंक दो कलम, उठा लो बंदूक’ पेश किया।

.

नाटक में सामाजिक विसंगतियों, शोषण और अन्याय की कहानी दिखाई गई।

मंचन से पहले प्रार्थना हुई और सभी पात्रों का परिचय कराया गया। नाटक में भावुक दृश्यों के साथ हास्य और रोमांस भी था। जमींदार के मुंशी के अभिनय ने दर्शकों को हंसाया। राजेश और चमेली की प्रेम कहानी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।

नाटक का मुख्य किरदार राजेश गरीब और बेरोजगार युवक है। वह अपनी बीमार मां और जवान बहन विमला की जिम्मेदारियों को लेकर चिंतित रहता है।

उसका सपना पढ़-लिखकर अफसर बनने, बहन की शादी संपन्न परिवार में करने और मां का इलाज बड़े अस्पताल में कराने का है।

सपने पूरे करने के लिए राजेश मां के गहने साहूकार के पास गिरवी रखकर पढ़ाई के लिए कर्ज लेता है। रास्ते में उसके पैसे छीन लिए जाते हैं। इसके बाद वह नौकरी की तलाश में गांव के जमींदार जगमोहन के पास पहुंचता है।

जगमोहन की नजर राजेश की बहन विमला पर रहती है। वह राजेश को फैजाबाद की अपनी फैक्ट्री में मैनेजर की नौकरी देता है, ताकि उसकी गैरमौजूदगी में विमला तक पहुंच सके।

बाद में वह धोखे से विमला को अपने पास बुलाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है।

बदले के लिए डाकू के गिरोह में हुआ शामिल

इस घटना के बाद विमला आत्महत्या कर लेती है। बहन की मौत की खबर सुनकर राजेश पढ़ाई और नौकरी छोड़ देता है। न्याय और बदले के लिए वह डाकू बांका सिंह के गिरोह में शामिल हो जाता है।

गिरोह में उसका नाम बदलकर मेहंद सिंह रख दिया जाता है। इसके बाद वह जमींदारों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ बदले की राह पर निकल पड़ता है।

चुन-चुनकर जमींदारों से बदला लेने के बाद अंत में वह खुद को पुलिस के हवाले कर देता है।

मौके से आई तस्वीरें…..

व्यवस्था की विफलता को मंच पर किया जीवंत नाटक के माध्यम से कलाकारों ने गरीबी, बेरोजगारी, महिला शोषण, सामाजिक अन्याय और व्यवस्था की विफलता जैसे गंभीर मुद्दों को मंच पर जीवंत किया।

कहानी यह सवाल भी खड़ा करती है कि जब एक गरीब और कमजोर व्यक्ति को न्याय नहीं मिलता, तो वह किस तरह गलत रास्ते पर जाने को मजबूर हो जाता है।

वहीं राजेश और चमेली की प्रेम कहानी ने नाटक में भावनात्मक पक्ष को भी मजबूती दी। चमेली जमींदार जगमोहन की बेटी होती है, जो राजेश से प्रेम करती है।

दर्शकों ने तालियों के साथ बढ़ाया उत्साह तीन दिवसीय नाट्य आयोजन के पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कलाकारों के संवाद, अभिनय और मंचीय प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

छठ पूजा के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने गांव की पुरानी नाट्य परंपरा और लोकमंच की जीवंतता को एक बार फिर सामने रखा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links