युवक पर तलवार से हमला कर नदी में फेंका:जमुई में बाइक से धक्का लगने को लेकर विवाद; 7 लोगों के खिलाफ शिकायत

जमुई17 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई में युवक पर तलवार से हमला कर उसे बरमसिया नदी में फेंकने का आरोप है। घटना झाझा थाना क्षेत्र की है।

.

चितोचक गांव के विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला।

विशाल ने धीरेंद्र यादव, दीपक यादव और सात अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, वे मंगलवार शाम झाझा बाजार से घर लौट रहे थे। बरमसिया गांव के पास आरोपितों ने उन्हें घेरकर तलवार से हमला किया।

शरीर के कई हिस्सों में लगी चोटें

विशाल के हाथ, पैर, कान और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि हमले के बाद उन्हें घायल हालत में नदी में फेंककर आरोपित फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी।

परिजन विशाल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा ले गए। वहां से उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना भेज दिया।

मौके से आई तस्वीरें….

बाइक से धक्का लगने को लेकर विवाद

विशाल ने बताया कि कुछ महीने पहले बाइक से धक्का लगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश में उन पर दोबारा हमला किया गया।

रेफरल अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. शादाब ने बताया कि विशाल के हाथ, पैर, कान समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया।

सूचना मिलने पर झाझा पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links