उपमुख्यमंत्री ने गौधाम में 10 लाख देने की घोषणा की:कोरबा में गौरव-पथ के लिए 50 लाख की स्वीकृति;जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को याद किया

कोरबा3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा में गोपाष्टमी महापर्व पर जिले के ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

.

इस दौरान उन्होंने गौधाम में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और गौरव पथ के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके बाद आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों के त्याग और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

गौसेवा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार : साव

गोपाष्टमी पर गौधाम पहुंचे उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि गौमाता की सेवा पुण्य का कार्य है और गौधाम किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष महत्व है। उनमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौमाता का दूध, गोमूत्र और गोबर मानव जीवन के साथ प्रकृति के लिए भी उपयोगी हैं। गौसेवा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर उन्होंने गौधाम में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और गौरव पथ के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी, हितानंद अग्रवाल सहित गौधाम के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनजातीय नायकों का बलिदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों का त्याग और बलिदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।

बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजों की गुलामी और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह नायक जैसे वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। यह गौरव की बात है कि जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति पद पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

शहीद परिवारों और प्रतिभाओं का किया सम्मान

कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर शहीद परिवारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और कलाकारों का सम्मान किया गया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links