- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raigarh
- Amla Navami In Raigarh | Picnic Spot Worship And Vanbhoj Celebration
रायगढ़ में आवंला नवमी में हुई आवंला पेड़ की पूजा:पर्यटको ने वनभोज का आनंद उठाया, पिकनिक स्पाॅट पर पहले जैसी नहीं रही रौनक
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पिकनिक स्पाॅट पर पहुंचते हैं और आवंला पेड़ की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में बुधवार को श्रद्धालुओं ने पूरी विधिविधान के साथ आंवला पेड़ की पूजा कर अपनी मनोकामनाएं म
सुबह से श्रद्धालु आवंला पेड़ के नीचे पहुंचने लगे थे। आवंला पेड़ के नीचे दीया जलाकर व सिंदुर टीका लगााकर मंत्रोच्चर के साथ पूजापाठ की गई।
मान्यता है कि आंवला पेड़ पर मां लक्ष्मीनारायण का वास होता है। इस वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। वहीं आवंला नवमी के दिन शहर के इंदिरा विहार में भी लोग पूजा करने पहुंचते हैं।
ऐसे में कई श्रद्धालु सुबह यहां पूजा कर लौट गए तो कुछ पूजापाठ के बाद यहां वनभोज का आनंद उठाया।
हांलाकि बताया जा रहा है कि नवमी दो दिन मनाया जा रहा है, तो कुछ ने कल भी नवमी मना और इस वजह से इस बार पिछले साल की अपेक्षा पर्यटकों की भीड़ काफी कम रही। यही हाल रामझरना व अन्य पिकनिक स्पाॅट का भी था।

आंवला नवमी की काफी मान्यता है पर्यटक किरण वैष्णव ने बताया कि आज आंवला नवमी है और कार्तिक मास के नवमी के दिन आंवला नवमी मनाया जाता है। नवमी दो दिन पड़ने के कारण आज भीड़ भाड़ बहुत ही कम है।
शहर में पिकनिक स्पाॅट भी बहुत हो गए हैं। हांलाकि शाम तक भीड़ हो सकता है। इस दिन आवंला पेड़ की पूजा होती है और उसकी काफी मान्यता है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















