- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram
- PayU Cyber Fraud Case | Two Arrested From Ludhiana For Bank Account Scam
गुरुग्राम में PAYU सर्वर हैक कर ₹25.67 करोड़ ट्रांसफर:लुधियाना के दो आरोपी गिरफ्तार; 2% कमीशन पर बेचे थे बैंक खाते
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम में दिग्गज पेमेंट गेटवे कंपनी पेयू के क्लाउड सर्वर को हैक कर 25 करोड़ 67 लाख रुपए की बड़ी साइबर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने इस हाइटेक ठगी में शामिल साइबर अपराधियों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अतर सिंह निवासी गांव पुखड़ी कलां, जिला लुधियाना और लवप्रीत सिंह, निवासी गांव शेरियां, जिला लुधियाना के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि ठगी की कुल रकम में से 6 लाख 20 हजार रुपए आरोपी अतर सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
अतर सिंह ने लालच में आकर अपना यह बैंक खाता मात्र 2 प्रतिशत कमीशन के बदले दूसरे आरोपी लवप्रीत सिंह को इस्तेमाल के लिए दिया था। इसके बाद लवप्रीत सिंह ने भी मुनाफा कमाने के चक्कर में इस बैंक खाते को 2 प्रतिशत कमीशन पर मुख्य गिरोह को आगे बेच दिया था।

कंपनी का कलाउड सर्वर हैक किया
दस दिन पहले 9 नवंबर को पेयू पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने थाना साइबर अपराध साउथ में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि साइबर अपराधियों ने कंपनी के क्लाउड सर्वर का अनाधिकृत रूप से एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद हैकर्स ने सर्वर पर विशेष कमांड चलाए और सिस्टम में नए बेनिफिशियरी खाते रजिस्टर कर दिए।
बैंक ट्रांजेक्शन से कड़ियां जोड़ी
कंपनी की बिना किसी जानकारी और अनुमति के इन फर्जी खातों में लगभग 25 करोड़ 67 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। इस गंभीर मामले पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर अपराध साउथ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम पंजाब के लुधियाना पहुंची।
मुख्य हैकर्स की तलाश में जारी
फिलहाल साइबर पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लवप्रीत ने यह खाता आगे किस व्यक्ति को बेचा था और इस पूरे 25.67 करोड़ के साइबर अटैक के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मुख्य हैकर्स को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही ठगी गई रकम की रिकवरी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
देवउठनी एकादशी पर रेलवे चलाएगा 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें: पहले 3 ट्रिप थे निर्धारित, अब 5 दिन चलेगी; रेवाड़ी में भी ठहराव

गुरुग्राम में 15 MLD पानी की मंजूरी पर घमासान: राव इंद्रजीत-नरबीर के समर्थकों में श्रेय लेने की होड़; आरती राव बोलीं-हमारे पास प्रूफ
1:12गुरुग्राम में खड़े ट्रकों के शीशे तोड़कर बैटरियां चोरी: ट्रांसपोर्टर लगा रहे थाने के चक्कर; पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
0:28गुरुग्राम में घर खड़ी बाइक के कट रहे ऑनलाइन चालान: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर; डेंटल असिस्टेंट बोला-क्राइम होने पर मैं फंसूंगा






















