MP- जहरीला जूस पिलाने से 2 की मौत, 5 गंभीर:100 रुपए में 3 गिलास काढ़ा पिलाया, पीते ही चक्कर-उल्टियां; शराब छुड़वाने 400 लोग गए थे

बैतूल1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार को शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 लोगों को जहरीला जूस पिलाया गया। जड़ी-बूटी का घोल पीने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किय

.

अस्पताल में भर्ती रामदास ने बताया कि ओझा परते (तांत्रिक) ने 21 दिन में शराब की लत छुड़ाने का दावा किया था। उसने तीन गिलास काढ़ा (जूस) पिलाया और इसके बदले 100 रुपए भी लिए। काढ़ा पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मामले की 3 तस्वीरें देखिए…

जड़ी-बूटी का घोल पीने से युवक की मौत हो गई।
जड़ी-बूटी का घोल पीने से युवक की मौत हो गई।
बीमार युवक को जिला अस्पताल लाया गया।
बीमार युवक को जिला अस्पताल लाया गया।
बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक के भाई ने बताया- जूस पीने के आधे घंटे बाद चक्कर आए

मृतक संजय के भाई ने बताया कि उन्हें पता चला था कि पाठाखेड़ा में राजा की बैठक नाम की जगह पर शराब छुड़ाने का इलाज किया जाता है। इसके बाद वे वहां पहुंचे। उस समय करीब 400 से 500 लोग मौजूद थे।

पूजा-पाठ के बाद उन्हें लाल रंग का दवा जैसा घोल दो गिलास पीने के लिए दिया गया। उन्होंने इसे जड़ी-बूटी का काढ़ा समझकर पी लिया। घोल पीते समय पेट में तेज जलन होने लगी। करीब आधे घंटे बाद चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गईं। वे करीब एक घंटे तक वहीं उल्टियां करते रहे।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों ने यह घोल पीया था। लौटते समय उनके छोटे भाई संजय को घबराहट होने लगी। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बीमार युवक बोला- हम तो 10 से 15 लोग थे

बीमार मोहन अमरूते ने बताया- हमारे गांव से एक-दो लोग पहले भी वहां गए थे। गांव के लोगों ने कहा था कि दवा पीने से शराब छूट जाती है। इसी वजह से हम भी गए थे। वहां गिलास में दवा पिलाई गई। अभी भी अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। चक्कर आ रहे हैं। हम तो 10 से 15 लोग थे, लेकिन वहां बहुत भीड़ थी।

पांचों मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज

घटना के बाद पांचों बीमार लोगों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा के मुताबिक, जहर का असर कम करने के लिए मरीजों का स्टमक वॉश किया गया। इसके बाद IV फ्लूड देकर इलाज शुरू किया गया।

हालत गंभीर होने पर पांचों मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। एसडीएम अभिजीत सिंह ने CHC पहुंचकर मरीजों का हाल जाना।

बीमार ने बताया- 2 गिलास घोल पीने के बाद तबीयत बिगड़ी।
बीमार ने बताया- 2 गिलास घोल पीने के बाद तबीयत बिगड़ी।

लिक्विड और जड़ी-बूटी का चूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के मुताबिक, पुलिस ने मौके से पिलाया गया लिक्विड और जमरास की जड़ का चूरा जब्त किया है। इनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही घोल में मौजूद जहरीले तत्वों और मौतों की असली वजह स्पष्ट होगी।

पुलिस ने मामले में भगत रमेश उइके, ओझा परते और शरद कवड़े को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

MP में ढाई महीने में जहरीली शराब से जुड़ी 33 मौतें

मध्यप्रदेश में ढाई महीने के भीतर जहरीली शराब से जुड़े दो मामले सामने आए, जिनमें कुल 33 लोगों की मौत हुई। सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में मिलावटी शराब पीने से 20 लोगों की मौत हुई थी। जांच में गुजरात से स्प्रिट और उत्तर प्रदेश के ललितपुर से नकली बोतलें और रैपर लाए जाने की बात सामने आई।

इसके बाद अक्टूबर में देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 20 दिन के भीतर 13 लोगों की मौत हुई। इनमें से 10 मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब को मौत की वजह बताया था। हालांकि, प्रशासन ने इन मौतों की वजह जहरीली शराब को नहीं माना था और मामले की जांच कराई थी।

…………………

यह खबर भी पढ़ें

एमपी में 3 महीने में तीसरा शराब कांड, 13 मौतें

मध्य प्रदेश में तीन महीने के भीतर तीसरा शराब कांड सामने आया है। सागर के बाद देवास में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत का दावा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links