- Hindi News
- Local
- Mp
- Morena
- Uncontrolled Tractor Trolley Hits Work Place CCTV
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी; VIDEO:छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर सवार दो गंभीर घायल
- कॉपी लिंक

मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर आज (रविवार) हरियाणा नंबर (HR55 A-067221) की कार छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर भुगतान के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त ट्रॉली सवार दो युवक जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
कार को हुआ भारी नुकसान ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के समय टोल पर यातायात रुक गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान सतपाल गुर्जर पिता राम भरोसी (30) और जीतू गुर्जर पिता रमेश गुर्जर (24) के रूप में हुई। दोनों ट्रॉली पर सवार थे और जमीन पर गिर गए। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
पुलिस ने की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















