ट्रैक्टर चलाकर बठिंडा रैली में पहुंचे चन्नी:CM मान को बताया केजरीवाल की कठपुतली, बोले-पंजाब में नशा, गैंगवार और रिश्वतखोरी बढ़ी

बठिंडा3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर चलाकर बठिंडा रैली में पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - Dainik Bhaskar
ट्रैक्टर चलाकर बठिंडा रैली में पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।

पंजाब के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ट्रैक्टर चलाकर बठिंडा के रामपुरा फूल निर्वाचन क्षेत्र में ‘जवानी संभाल’ साइकिल रैली में पहुंचे। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे, गैंगवार, रिश्वतखोरी और अवैध खनन को लेकर आरोप लगाए।

.

चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोग केजरीवाल के बिछाए जाल में फंस गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे और गैंगवार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने ‘केजरीवाल एंड कंपनी’ पर रिश्वतखोरी, अवैध खनन और गैर-कानूनी काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने भगवंत मान को इस समूह के हाथों की कठपुतली बताया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।

'सड़कों पर उतरकर अपनी परेशानी बता रहे लोग'

चन्नी ने कहा कि लोग सड़कों पर उतरकर अपनी परेशानी बता रहे हैं। उनके मुताबिक, लोग कह रहे हैं कि उनके बच्चे नशे की लत का शिकार हुए हैं और उन्हें गैंगस्टरों से भी धमकियां मिल रही हैं।

चन्नी ने कहा कि सत्ता में आने पर वे भी 1,000 से 1,500 रुपए देंगे, लेकिन मौजूदा राशि से ज्यादा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही सरकार सत्ता में बनी रही, तो लोगों के बेटे नहीं बच पाएंगे।

राज्य के लोगों का बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब आने पर चन्नी ने कहा कि राज्य के लोगों का बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं होगा, क्योंकि यह विरोधी दल है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए या कोई और अध्यक्ष कमान संभाले, इससे फर्क नहीं पड़ेगा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links