प्रगट सिंह का दवा-पंजाब में बनेगी कांग्रेस सरकार:कहा- टिकटों का फैसला राहुल गांधी के निर्देश पर होगा, चापलूसी से नहीं

तरनतारन6 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रगट सिंह ने बुधवार को तरनतारन में आयोजित 'कार्यकर्ता मिलनी' के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में प्रगट सिंह ने दावा किया कि राज्य में

.

उन्होंने पार्टी के भीतर अनुशासन और योग्यता को प्राथमिकता देने की बात करते हुए स्पष्ट किया कि टिकटों के बंटवारे में किसी की निजी पसंद या चापलूसी नहीं चलेगी।

पार्टी में चापलूसी के चलन पर प्रदेश अध्यक्ष की दो-टूक

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रगट सिंह ने संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी और चापलूसी पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ जगहों पर चापलूसी का चलन देखने को मिल रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि आगामी चुनावों में उम्मीदवारों का चयन किसी व्यक्ति विशेष की पसंद के बजाय योग्यता और पार्टी हाईकमान के अंतिम फैसले के आधार पर ही किया जाएगा।

टिकट के लिए पहुंच का घमंड न करें नेता: सुखपाल भुल्लर

इस अवसर पर खेमकरण के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने भी टिकट वितरण को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने के मामले में कोई भी नेता अपनी पहुंच या निजी प्रभाव का घमंड न करे। भुल्लर ने स्पष्ट किया कि टिकटों के बंटवारे का फैसला पूरी तरह से पार्टी हाईकमान राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार ही होगा, जिसे सभी को स्वीकार करना होगा।

चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन कार्यकर्ता मिलनी के दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links