- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Pargat Singh Statement | Congress Meeting In Tarn Taran | Punjab News
तरनतारन में कांग्रेस नेताओं को परगट सिंह की नसीहत:बोले-मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटें, रिकॉर्ड सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे
- कॉपी लिंक

तरनतारन में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP खुद को ईमानदार बताती है, लेकिन उसका असली चेहरा जनता के सामने
उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम पर पंजाब के खजाने से करीब 50 हजार करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के संसाधनों का इस्तेमाल राज्य के विकास के बजाय दिल्ली के नेताओं को संरक्षण देने में किया जा रहा है।

‘अरविंद केजरीवाल के इशारों पर चल रही सरकार’
परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं। पंजाब की सरकार दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के इशारों पर चल रही है। पंजाब के मंत्रियों और विधायकों को अपने नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोगों ने मुख्यमंत्री इसलिए चुना था कि पंजाब के फैसले दिल्ली में लिए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना किसी राजनीतिक पार्टी की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों की अमानत है। इसका इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, रोजगार और विकास पर होना चाहिए।
‘केंद्र का पंजाब के प्रति रवैया भी भेदभाव वाला’
उन्होंने कहा कि AAP ने युवाओं को नौकरी, किसानों को आर्थिक मजबूती, व्यापारियों को राहत और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के वादे किए थे, लेकिन अब जनता सरकार से इनका हिसाब मांग रही है। केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय लोगों को राजनीतिक नारों में उलझाया जा रहा है। केंद्र का पंजाब के प्रति रवैया भी भेदभाव वाला रहा है।

‘मेरिट के आधार पर होगा टिकटों का बंटवारा’
2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। टिकटों का बंटवारा मेरिट के आधार पर होगा। किसी की सिफारिश या रिश्तेदारी को प्राथमिकता नहीं मिलेगी। उन्होंने तरनतारन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने और गांवों व शहरों में लोगों से सीधा संपर्क बनाने की अपील की।
‘रिकॉर्ड सीटें जीतकर पंजाब में सरकार बनाएगी कांग्रेस’
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर की देखरेख में हुई बैठक में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। परगट सिंह ने जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के उत्साह की तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2027 के चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जीतकर पंजाब में सरकार बनाएगी। बैठक में पूर्व सांसद जसबीर सिंह गिल डिंपा, डॉ. राज कुमार वेरका, सुनील दत्ती, विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोंवालिया, रमनजीत सिंह सिक्की, सुखपाल सिंह भुल्लर और हरमिंदर सिंह गिल सहित कई नेता मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















