- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Chittorgarh
- A Massive Fire Broke Out On Satola Hill, And The Fire Brigade Extinguished It.
साटोला पहाड़ी पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
- कॉपी लिंक

करजू | ग्राम साटोला में पहाड़ी के पीछे वाले क्षेत्र में दिनभर आग भभकती रही। मनीष लोहार को आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत रामरतन रेगर साटोला को बताया। इसके बाद रामरतन रेगर और भंवरलाल मीणा समेत ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। 112 पुल
सूचना पर जलोदा जागीर से हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पटवारी आशीष शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। नगरपालिका छोटीसादड़ी से फायर ब्रिगेड वाहन कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों, पुलिस जवानों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रामरतन रेगर साटोला और मनीष लोहार ने बताया, आग से पहाड़ी के आधे से अधिक हिस्से में चारा और वनस्पति जलकर राख हो गई। वन्य जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है। समय रहते ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की सक्रियता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया गया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















