- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Chittorgarh
- Annakut Festival And Felicitation Ceremony Of Maheshwari Jan Seva Samiti Concluded
माहेश्वरी जन सेवा समिति का अन्नकूट महोत्सव और सम्मान समारोह सम्पन्न
- कॉपी लिंक

माहेश्वरी जन सेवा समिति (महेश वाटिका) की ओर से अन्नकूट महोत्सव में समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि सभापति अनिल ईनाणी थे। अध्यक्षता भरत जागेटिया ने की। विशिष्ट अतिथि कपासन की उपसभापति नीतू ईनाणी, बस्सी सरपंच अनिता जागेटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, पार्षद शैलेंद्र झंवर, धर्मेंद्र मूंदड़ा, प्रदीप काबरा, गोपाल जाजू, निम्बाहेड़ा से पार्षद प्रेम बाहेती, अनिता सोनी, नीतू समदानी, कपासन से पार्षद सुनीता भदादा, संगीता सोमानी आदि थे।
समिति की ओर से संरक्षक गोविंद गदिया, कैलाश तोषनीवाल, शिवनारायण बजाज, सत्यनारायण आगाल, जमनालाल सोमानी, प्रहलाद पुंगलिया, दिनेश आगाल, रमेशचंद्र काबरा, अध्यक्ष भरत जागेटिया, सचिव महेश नवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तोषनीवाल, उपाध्यक्ष शंकरलाल काबरा, कार्यकारिणी सदस्य राकेश पोरवाल, ओमप्रकाश पोरवाल, अशोक कलंत्री, पुष्कर सोमानी, नारायण जागेटिया, मुकेश सोमानी एवं सुरेश बांगड़ ने अतिथियों का अभिनंदन किया। अध्यक्ष भरत जागेटिया ने दिए अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाजजनों से जनसंख्या वृद्धि एवं परिवार विस्तार की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
उन्होंने समाज के भवन के विकास एवं विस्तार के लिए नगर परिषद से अतिरिक्त भूमि आवंटित करने की मांग रखी। संचालन महेश नुवाल एवं राकेश पोरवाल ने किया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















