सेवा का पर्याय है स्काउटिंग : कलेक्टर डॉ. मंजू

चित्तौड़गढ़6 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

भारत स्काउट व गाइड के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से जारी स्टीकर का कलेक्टर डॉ. मन्जू एवं एडीएम दिनेश चन्द्र धाकड़ ने विमोचन कर बिक्री का शुभारंभ किया गया।

.

कलेक्टर ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधि से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, समय की पाबन्दी, स्वाबलम्बन, लीडरशिप, टीम स्पिरिट, विश्व बन्धुत्व, प्रकृति व देश प्रेम, आपदा प्रबन्धन, प्राथमिक सहायता व कला कौशल जैसे गुणों का विकास होता है। इससे पूर्व कलेक्टर डॉ. मन्जू का सीओ स्काउट चन्द्र शंकर श्रीवास्तव व रेंजर रविना जाट ने एवं एडीएम दिनेश चन्द्र धाकड़ का लीडर ट्रेनर इन्द्र लाल आमेटा व सचिव पंकज दशोरा ने स्कार्फ पहनाकर अभिनन्दन किया। सीओ चन्द्र शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से इस वर्ष भी संगठन को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए राज्यों के माध्यम से स्टीकर बिक्री अभियान चलाकर सहयोग राशि प्राप्त की जा रही है। इसका उपयोग विभिन्न आपदाओं, राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों में किया जाता है। इस जिले में 30 नवम्बर तक विद्यालयों, महाविद्यालयों व आमजनों को स्काउट गाइड स्कीकर बिक्री के लिए स्थानीय संघ स्तर पर अभियान चलाया जायेगा।

स्टीकर का सीईओ विनय पाठक, एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत, जिला कोषाधिकारी राघव शर्मा, जिला पेंशनर समाज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा एवं डीईओ प्रमोद कुमार दशोरा ने भी विमोचन किया। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, देवकी नन्दन वैष्णव, गाइडर सुनीता अग्रवाल, रोवर पवन माली, स्काउट अनिल वैष्णव, निर्मलसिंह तंवर, भगत भूल पस्थित थे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links