निम्बाहेड़ा में 22 नवंबर से तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर:रमार्थ स्वामी रोज सुबह 5:40 बजे कराएंगे योग और प्राणायाम

निम्बाहेडा2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

निम्बाहेड़ा में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति के सानिध्य में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर छोटीसादड़ी रोड स्थित कृषि उपज मंडी समिति के गेट नंबर 3 पर बने देवी अहिल्याबाई होलकर डोम में लगेगा।

.

तैयारियों को लेकर हुई बैठकें

शिविर की तैयारियों को लेकर योग भवन (मंडी चौराहा) और महेश नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में बैठकें आयोजित की गईं। इनमें समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक और महिला समिति की सदस्य शामिल हुईं। बैठकों में शिविर के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिए गए।

कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह आंजना ने बताया कि स्वामी रामदेव के शिष्य परमार्थ स्वामी प्रतिदिन सुबह 5:40 बजे योग सत्र कराएंगे। इसमें सरल व्यायाम के साथ विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा।

प्रचार के लिए बनाई अलग-अलग कमेटियां

समिति के मीडिया प्रभारी नवजीत जैन ने बताया कि शिविर के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। शहर में होर्डिंग लगाए जाएंगे और घर-घर पैम्फलेट बांटे जाएंगे। शिविर से तीन दिन पहले आसपास के क्षेत्रों में माइक से प्रचार किया जाएगा।

टीवी कार्यक्रम प्रभारी और राज्य कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह आंजना के मार्गदर्शन में अलग-अलग कमेटियां बनाई गईं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ये रहे मौजूद

बैठक में महिला पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों के साथ सुरेश शर्मा, जोगिंदर, अनुराग शारदा, दशरथ पाटीदार, श्यामा सोलंकी, उषा बांगड़, प्रेमलता भराड़िया, शिवलाल आंजना, अभिमन्यु पाटीदार, अशोक भराड़िया, ताराचंद माली, राकेश, विमल जैतावत, सत्यनारायण जोशी, रमेश, हरीश, पुष्कर सोनी, गोपाल नाथ, सुरेश अग्रवाल, रतन राजोरा और सत्यनारायण शारदा मौजूद रहे। कई साधक-साधिकाएं और नागरिक भी शामिल हुए।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links