पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार लोगों को पकड़ा:दो अलग-अलग कार्रवाई में दो कट्टे, चार कारतूस और बाइक जब्त

धौलपुर26 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया।  - Dainik Bhaskar
पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

धौलपुर जिले में आंगई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और एक बाइक जब्त की।

.

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई डीएसटी से मिली सूचना के आधार पर विशनगिरी मोड़ के पास की गई। यहां दो सगे भाइयों भवानी सिंह पुत्र फूल सिंह और भूपेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बाइक सवार गब्बर सिंह पुत्र महावीर और आकाश पुत्र शिवचरण को गिरफ्तार किया। उनके पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने बाइक भी जब्त की।

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह कार्रवाई आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links