- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Theft Case | Jewellery And Cash Stolen In Janakipuram & Aminabad
लखनऊ में चार मकानों को चोरों ने निशाना बनाया:8 लाख के जेवर और 2 लाख नकदी उड़ाई, जांच में जुटी पुलिस
- कॉपी लिंक

लखनऊ में चोरों ने जानकीपुरम, गोसाईंगंज, अमीनाबाद और काकोरी में चार मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने अलग-अलग घटनाओं में लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। सभी मामलों में पीड़ितों ने संबंधित थानों में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
परिवार के साथ गांव गए थे, लौटे तो टूटे मिले लॉकर
जानकीपुरम निवासी प्रत्यूष कुमार सिंह 13 नवंबर को परिवार के साथ छठ पर्व मनाने अपने पैतृक गांव देवरिया गए थे। सोमवार रात करीब 9 बजे घर लौटे तो कमरों और अलमारियों के लॉकर टूटे मिले। चोर करीब 8 लाख रुपए के जेवर, 2 लाख रुपए नकद और 300 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
परिवार सोता रहा, चोरों ने काटे अलमारी के लॉकर
गोसाईंगंज के जहांगीरपुर निवासी राकेश रावत के मुताबिक, 14 नवंबर की रात परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और अलमारी के लॉकर काटकर कीमती जेवर और 11 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। सुबह करीब 5 बजे नींद खुलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शादी में जाने के लिए खोला लॉकर तो गायब मिले जेवर
अमीनाबाद के हाता फकीर मोहम्मद निवासी रुखसाना बानो ने बताया कि उन्होंने 25 अक्टूबर को लाखों रुपए के जेवर अलमारी के लॉकर में रखे थे। 10 नवंबर को शादी में जाने के लिए जब उन्होंने लॉकर खोला तो सभी जेवर गायब मिले। पीड़िता ने अमीनाबाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घरवालों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
ड्यूटी पर थे पति, घर से 6 लाख के जेवर चोरी
काकोरी के मौंदा गांव निवासी बृजेश पाल ने बताया कि 16 नवंबर को वह ड्यूटी पर थे। घर में पत्नी और बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान रात में चोर घर में घुस आए और करीब 6 लाख रुपए के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















