- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Pratapgarh
- Pratapgarh: Raja Bhaiya Ramkatha Visit | Dhirendra Shastri Blessing
सनातन धर्म में हर वर्ग का सम्मान होता है:विधायक अभिजीत सांगा रामकथा में पहुंचे, धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनी
- कॉपी लिंक

कानपुर जिले की बिठूर सीट से विधायक अभिजीत सिंह सांगा प्रतापगढ़ में राजा भैया की रामकथा में शामिल हुए। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंती राजभवन में उनका स्वागत किया।

इसके बाद अभिजीत सांगा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनी और उनका आशीर्वाद लिया।
मीडिया से बातचीत में सांगा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामराज है और देशभर से श्रद्धालु कथा में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कथा में जुटी भीड़ और श्रद्धालुओं का उत्साह भगवान श्रीराम और बाबा बागेश्वर के प्रति लोगों की श्रद्धा दिखाता है।

सांगा ने कहा कि सनातन धर्म में हर वर्ग के लोगों का सम्मान होता है और इंसानियत की बात की जाती है। उनके मुताबिक, सनातन धर्म सभी को जोड़ने का काम करता है।
कथा का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो भारत माता को डायन कहते हैं और देश व प्रदेश की जनता को बांटना चाहते हैं।
सांगा ने कहा कि सनातन जाग चुका है और अखिलेश यादव बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में रामकथा में जुटी भीड़ सनातन के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास दिखाती है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















