प्रयागराज अधिवक्ता हत्याकांड- आरोपी के घर चोरी में नया खुलासा:2 नामजद आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद कराए, बोले- असलहे दोस्त ले गए

1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरजभान और सूरज भारतीय के रूप में हुई है। पुलिस न

.
प्रयागराज के सलोरी इलाके में BJP नेता के कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला।
प्रयागराज के सलोरी इलाके में BJP नेता के कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला।

267 ग्राम गहने बरामद, मम्फोर्डगंज से पकड़े गए दोनों

पुलिस के मुताबिक, सूरजभान और सूरज भारतीय को भारत स्काउट गाइड कार्यालय के पास मम्फोर्डगंज, थाना कर्नलगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सूरजभान अमेठी का रहने वाला है, जबकि सूरज भारतीय प्रयागराज के बहिरया क्षेत्र का निवासी है। इनके कब्जे से दो सफेद धातु के कड़े, तीन जोड़ी पायल और चार जोड़ी बिछिया बरामद हुई हैं। बरामद गहनों का कुल वजन करीब 267 ग्राम बताया गया है।

पहले पकड़े गए दो आरोपियों ने खोली थी साथियों की भूमिका

इससे पहले पुलिस ने रितेश मौर्य निवासी मधुआना, थाना जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर और शिवांक निवासी परतापुर, थाना पटियाली, कासगंज को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने बताया था कि इस घटना में आशीष यादव उर्फ शनि, सूरजभान सिंह और सूरज पासी भी शामिल थे।

पुलिस ने रितेश और शिवांक के कब्जे से चोरी किए गए तीन मूल शस्त्र लाइसेंस, जमीन से संबंधित दस्तावेजों की रंगीन प्रतियां, देवेंद्र मिश्रा के आधार कार्ड की कॉपी और उनकी चार तस्वीरें बरामद करने का दावा किया था। अब सूरजभान और सूरज भारतीय की गिरफ्तारी के बाद चोरी में शामिल लोगों की संख्या और उनके बीच सामान के बंटवारे को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

चार असलहों का सुराग नहीं, दो अन्य आरोपी फरार

इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोरी गए चार लाइसेंसी असलहों की बरामदगी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सूरजभान और सूरज भारतीय ने बताया कि चोरी में दो अन्य लोग भी शामिल थे। दोनों अभी फरार हैं और चारों असलहे उन्हीं के पास हैं। चोरी गए असलहों में तीन राइफल और एक डबल बैरल बंदूक शामिल है। इनमें देवेंद्र नाथ मिश्रा, उनके बेटे, मझले भाई सुरेंद्र नाथ मिश्रा और भांजे सुजीत शुक्ला के लाइसेंसी हथियार थे। अब पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश के साथ असलहों की बरामदगी में जुटी है। मामले में नामजद आशीष यादव उर्फ शनि की गिरफ्तारी भी बाकी है।

8 नवंबर की रात पड़ोसी की छत से घर में घुसे थे चोर

चोरी की वारदात आठ नवंबर की रात सलोरी स्थित देवेंद्र नाथ मिश्रा के घर में हुई थी। उनके बड़े भाई रविंद्र नाथ मिश्रा ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर आशीष यादव उर्फ शनि, सूरजभान सिंह और सूरज पासी समेत तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। उनका कहना था कि देवेंद्र का घर 15 अक्टूबर से बंद था, क्योंकि वह अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के मामले में जिला जेल में बंद हैं।

तहरीर के मुताबिक, आठ नवंबर की रात करीब 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे के बीच चोर पड़ोसी के घर की छत से दाखिल हुए। इसके बाद असलहे, पुश्तैनी सोने-चांदी के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज समेटकर फरार हो गए थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कुछ संदिग्ध दिखाई दिए थे।

देवेंद्र मिश्रा के बड़े भाई ने बताया- चोर पड़ोसी की छत से घर में घुसे।
देवेंद्र मिश्रा के बड़े भाई ने बताया- चोर पड़ोसी की छत से घर में घुसे।

अधिवक्ता हत्याकांड के बाद से जेल में बंद हैं देवेंद्र और बेटा

सलोरी में 15 अक्टूबर को अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके पड़ोसी भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा और उनके बेटे नृपेंद्र को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। देवेंद्र की पत्नी शैल मिश्रा और बेटे अमरेंद्र नाथ मिश्रा भी हत्याकांड में नामजद हैं। दोनों घटना के बाद से फरार हैं। उनकी अग्रिम जमानत याचिकाएं सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं।

कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया-

QuoteImage

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि वह चोरी में शामिल थे। असलहाें के बारे में बताया कि वह उनके दो साथियों के पास हैं जिनसे उनका घटना के बाद से संपर्क नहीं हो पाया है। उनकी तलाश की जा रही है।

QuoteImage

-

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links